BMC Mumbai Nagar Nigam Chunav Parinam 2026 Live Updates: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन बढ़त बनाए हुए है. सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना में शाम तक के रुझानों में बीएमसी की 227 सीटों में से महायुति 118 सीटों पर आगे है. विपक्षी गठबंधन 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम तक आए रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी. शुरुआती और बाद के रुझानों में महायुति लगातार आगे बनी हुई है.
बीएमसी चुनाव की बात करें तो कुल 227 सीटों में से महायुति ने शाम तक 118 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है. इसके मुकाबले शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन केवल 67 सीटों पर आगे चल रहा है.
अन्य नगर निगमों में भी बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है. ठाणे, पुणे और नागपुर जैसे बड़े नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बनाई है. पनवेल नगर निगम में बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट केवल एक एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
गौरतलब है कि ये नगर निगम चुनाव नौ साल बाद कराए गए हैं. 15 जनवरी को हुए मतदान में कुल 46 से 50 प्रतिशत के बीच वोटिंग दर्ज की गई थी. बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 2,516 उम्मीदवार मैदान में थे. अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, लेकिन रुझानों ने महायुति के लिए मजबूत संकेत जरूर दे दिए हैं.
0 Comments