Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026 Live: मुंबई कौन चलाएगा, महाराष्ट्र में 29 निगमों का बॉस कौन? आ रहे चुनाव नतीजे, पल-पल का देखें अपडेट

 

Maharashtra municipal corporation election results 2026 Live Updates: कुछ देर बार महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में हुए मतगणना शुरू होगी. इस बार के चुनाव पर खास नजर इसलिए भी है क्योंकि राज्य की राजनीति में बड़े सियासी समीकरण बदले हैं. लंबे समय बाद ठाकरे परिवार के दो धड़े- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं. राज्य के 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि कौन इन निगमों पर काबिज होने जा रहा है. इनमें मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के साथ पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, पिंपरी-चिंचवाड़, नवी मुंबई और उल्हासनगर जैसे बड़े नगर निगम शामिल हैं.

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज, आज परिणामों की घोषणा की जाएगी. सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक यह पता चल जाएगा कि कौन इन निगमों का बॉस बनने जा रहा है. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है.

इस बार के चुनाव बेहद दिलचस्प हैं क्योंकि राज्य के सियासी गठबंधन पूरी तरह बदल चुके हैं. सालों की दुश्मनी भुलाकर उद्धव और राज ठाकरे अब एक साथ चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 'पवार बनाम पवार' की असली लड़ाई देखने को मिल रही है, जहां अजित पवार का गुट शरद पवार की एनसीपी (SP) को चुनौती दे रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये नतीजे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दिशा तय करेंगे

Post a Comment

0 Comments