महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है जिनमें मतदान में धांधली की आशंका जताई गई थी. फडणवीस ने कहा कि मतदान खत्म होने से पहले ही गड़बड़ी का शोर मचाना विपक्ष की 'पराजयवादी मानसिकता' को दर्शाता है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया था कि चुनाव में अमिट स्याही के बजाय मार्कर पेन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे आसानी से मिटाकर फर्जी वोटिंग की जा सकती है.
0 Comments